बरेली: शिल्पी और लवी को मिला सीमा स्मृति साहित्य सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मानव सेवा क्लब ने शुक्रवार को रोटरी भवन में 15 वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष गीतकार रमेश गौतम, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि कवयित्री सिया सचदेव, डाॅ. कविता अरोरा, क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने कवयित्री शिल्पी सक्सेना और लवी सिंह को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - बरेली: एसपी सिटी की जांच में कटरा पुलिस कर्मी दोषी

विविध संवाद के नारी विशेषांक का विमोचन किया गया। रोहित राकेश, इंद्रदेव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, एएस अग्रवाल, अजय कुमार, धर्मदेव शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सत्या शर्मा, अभय भटनागर, संध्या सक्सेना, एएल गुप्ता, मुकेश सक्सेना, डा. सुरेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा आई देरी से

संबंधित समाचार