देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए आगे आयें युवा : संजय श्रीहर्ष
लखनऊ, अमृत विचार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूरब भाग ने बाबा साहब डॉ भीमराव के जयंती पर शुक्रवार को विकास नगर मिनी स्टेडियम से रिंग रोड तक समरसता पथ संचलन निकाला गया । पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला गया । जिसमे 3000 से अधिक स्वयं सेवकों ने सहभाग किया। साहस,शौर्य,धैर्य, एकता, समरसता और पराक्रम के प्रतीक समरसता पथ संचलन टेंढी पुलिया, विकास नगर, गुलाचीन मंदिर के बाद मुख्य बाजार से निकलकर पुनः प्रारम्भ स्थान पर पहुंचा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाग संघचालक प्रभात अधौलिया ने की मुख्य वक्ता इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रिय सह संगठन मंत्री सञ्जय श्रीहर्श रहे। जहां संघ के अधिकारियों, स्वयंसेवकों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस दौरान प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख डॉ. देवेन्द्र अस्थाना ने अभी हाल ही में जयपुर राजस्थान में सम्पन्न हुए सेवा संगम की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता संजय श्रीहर्ष ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए लोगों को जुड़ने का आवहान किया उन्होंने कहा कि आज देश को एकता के सूत्र में बाधने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। "सब समाज को लिए साथ में आगे है बढ़ते जाना।" यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। संघ इसके लिए अपने स्थापना काल से यह कार्य करता आ रहा है जिसके अब सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इस समरसता पथ संचलन कार्यक्रम में अवध प्रांत के सह सेवा प्रमुख तेजभान सिंह, पर्यावरण प्रमुख ललित कुमार, विभाग कार्यवाह अमितेश, विभाग प्रचारक अनिल, सह भाग संघचालक अरूण कुमार, भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश, सह भाग कार्यवाह रामलखन समेत भाग व नगर के अधिकारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : हरदोई : सिलेंडर फटने से 5 घरों की गृहस्थी हुई राख
