हरदोई: फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, 28 फरवरी को हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलग्राम/ हरदोई, अमृत विचार। घर के अंदर फंदे पर लटक रहे पति-पत्नी के शवों को देख कर अफरा-तफरी मच गई। मामला बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ का बताया जा रहा है। इसका पता होते ही एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह और सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह वहां पहुंचे। उन दोनों ने ऐसा क्यों किया ? इस बारे गहराई से छानबीन की जा रही है।

बताया गया है कि मोहल्ला मलकंठ निवासी गुफरान के 20 वर्षीय पुत्र कफील की शादी इसी साल 28 फरवरी को तपनौर की 18 वर्षीय मौसम उर्फ महजबी के साथ हुई थी। कफील ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल तपनौर से पत्नी को विदा करा कर लौटा था। शुक्रवार की रात को घर के सभी लोगों ने खाना खाया, कफील और उसकी पत्नी मौसम उर्फ महजबी के साथ पुश्तैनी घर में रहता था, जबकि बाकी लोग दूसरे मकान में सोने चले गए। उसी बीच दोनों ने वहीं दुपट्टे से लटक कर सुसाइड कर लिया। इसका पता होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया। कफील और उसकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया? लोग इसी तरह के सवाल कर रहें हैं। वहीं एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह और सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह वहां पहुंचे और इलाकाई पुलिस को निर्देश दिए कि सारे मामले की गहराई से छानबीन कर मामला का खुलासा करें।

ये भी पढ़ें - UP के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई इनोवा- 6 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार