कब्रिस्तान पहुंची दो महिलाओं से पूछताछ शुरू, कोर्ट में अतीक की अर्जी से पहले ही दफनाया गया असद का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। असद के शव को दफनाए जाने से पहले कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो महिलाएं बुर्का पहन कर पहुंची थीं। अब इन दोनों महिलाओं से प्रयागराज पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि अतीक अहमद कल बेटे के जनाजे में शामिल होने की अर्जी अवकाश के चलते नहीं दे पाया था। जिसे आज उसके वकील लेकर कोर्ट पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही अतीक के बेटे असद का शव दफनाया जा चुका था। 

कब्रिस्तान में शव को दफनाए जाने के दौरान मीडिया से डीसीपी सतीश चंद्र ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात की गयी है। पीएसी और आरएएफ के जवान भी मौजूद हैं। केवल नजदीकी परिजनों को ही जनाजे में शामिल होने के लिए आने की इजाजत दी गयी थी। बताते चलें कि अतीक ने बेटे के अंतिम दर्शन की गुहार लगायी थी। लेकिन पुलिस वालों ने साफ कह दिया है कि कोर्ट की इजाजत के बिना यह सम्भव नहीं है। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में दफनाया गया असद का शव, भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पढ़ा फातिहा 

संबंधित समाचार