हमीरपुर में रिटायर्ड  इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किया Suicide  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

सोशल मीडिया में पोस्ट डाल चार लोगों के खिलाफ पैसे को लेकर जान देने की बात कही 

अमृत विचार, सरीला/ हमीरपुर। थाना जरिया गांव में सेवानिवृत्त इंजीनियर पूर्व प्रधान ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चार लोगों पर पैसे के लिए जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जरिया गांव निवासी कन्हैयालाल (65) पुत्र सुम्मेरा अहिरवार इंजीनियर के पद से रिटायर होने के बाद गांव में ही रह रहा था। उसके तीन बेटे अनिल (35), रविन्द्र (32), अर्जुन (28) हैं। पत्नी की कई साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। कन्हैयालाल ने शुक्रवार को अपने ही घर में गले में फंदा  लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर में अकेला रहता था। इसलिए घटना की जानकारी देर शाम हो सकी। 

आत्महत्या से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट की पोस्ट डालकर कौशल्या, राम कुमार व संगीता पर पैसे के लिए जान लेने का आरोप लगाया है। वह गांव का पहले प्रधान भी रह चुका है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। 

11 - 2023-04-15T113210.938
ये भी पढ़ें -कब्रिस्तान पहुंची दो महिलाओं से पूछताछ शुरू, कोर्ट में अतीक की अर्जी से पहले ही दफनाया गया असद का शव  

 

संबंधित समाचार