KGMU : इम्यूनोएसे एनालाइजर से एक घंटे में 200 ब्लड सैम्पल की हो सकेगी जांच, कैंसर के इलाज में भी निभायेगी अहम भूमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के किंग जार्ज मेडिकल युनिवर्सिटी में थायरॉयइड, ब्रेन ट्यूमर, ओवरी ट्यूमर, ऑटोइम्यून डिसआर्डर, हार्मोन डिसआर्डर समेत करीब 70 बीमारियों की जांच रिपोर्ट अब जल्द मिल सकेगी। इतना ही नहीं जांच के साथ बीमारी का सटीक स्तर भी पता चल सकेगा। इसके लिए केजीएमयू में नेक्सट जेनरेशन इम्यूनोएसे एनालाइज़र की दो युनिट लगाई गई हैं। इन मशीनों के जरिये एक घंटे के अंदर 200 ब्लड सैम्पल की जांच हो सकेगी। इस बात की जानकारी केजीएमयू के पैथालॉजी विभाग स्थित कैमिकल पैथालॉजी लैब के इंचार्ज प्रो. वाहिद अली ने दी है।

प्रो.वाहिद अली ने बताया कि नेक्सट जेनरेशन इम्यूनोएसे एनालाइजर के जरिये कैंसर की सटीक डाइग्नोसिस हो सकेगी। जिससे बीमारी के इलाज में आसानी होगी। इसके अलावा बीमारी के घटने और बढ़ने की जानकारी इस इम्यूनोएसे एनालाइजर से आसानी से मिल सकेगी। इसके अलावा मधुमेह, किडनी की बीमारी समेत 70 बीमारियों की जानकारी इस मशीन के जरिये कर सकेंगे,साथ ही अंग प्रत्यारोपण के लिए किये जाने वाले मार्कर जांच भी हो सकेंगे। इससे पहले विभाग में लगी मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटिक नहीं थी, यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटिक है।  

प्रो.वाहिद अली के मुताबिक उत्तर प्रदेश का केजीएमयू पहला संस्थान है, जहां पर नेक्सट जेनरेशन इम्यूनोएसे एनालाइज़र लगाया गया है। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।

शनिवार को केजीएमयू के कुलपति ले.ज.डॉ. बिपिन पुरी ने नेक्सट जेनरेशन इम्यूनोएसे एनालाइज़र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पैथालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उमाशंकर सिंह, सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, एमएस डॉ.डी हिमांशु समेत अन्य फैकेल्टी और रेजिडेन्ट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : सपा ने मेयर पद के छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, बरेली से संजीव सक्सेना को मिला टिकट

संबंधित समाचार