अखिलेश की महू यात्रा राहुल की मंदिर यात्रा की तरह है : डॉ. निर्मल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की महू यात्रा पर सदस्य विधान परिषद एवं डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश की महू यात्रा ठीक वैसे ही है जैसे राहुल गांधी चुनाव के समय कोट के ऊपर जनेऊ पहन कर मंदिर मंदिर घूम रहे थे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को न तो दलितों से कोई लेना देना है और न ही डॉ. आंबेडकर और दलित महापुरूषों से कोई लगाव है। डॉ. निर्मल ने कहा कि क्या अखिलेश बतायेंगे कि उन्होंने डॉ. आंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई के नाम से बने जिले से उनका नाम क्यों हटाया था।  

अखिलेश को डॉ. आंबेडकर से दुराव क्यों है जो उन्होंने डा0 आंबेडकर के नाम पर बने बस अड्डे से उनका नाम मिटा दिया था। अखिलेश यादव से डॉ. निर्मल ने यह भी पूँछा कि दलित संत रविदास से अखिलेश को चिढ़ क्यों है जो भदोही जिले से उनका नाम मिटा दिया। डॉ. निर्मल ने कहा कि अखिलेश का आंबेडकर प्रेम दलितों से साथ छल मात्र है।

यह भी पढ़ें : KGMU : इम्यूनोएसे एनालाइजर से एक घंटे में 200 ब्लड सैम्पल की हो सकेगी जांच, कैंसर के इलाज में भी निभायेगी अहम भूमिका

संबंधित समाचार