रामपुर: लालपुर पुल से नीचे गिरा घोड़ा तांगा, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नवनिर्मित लालपुर पुल पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने तांगा चालक को टक्कर मार दी। जिसमें घोड़ा और चालक दोनों पुल से नीचे गिर गए। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि तांगा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गई।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के मझरा सीगनखेड़ा निवासी राम सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह लालपुर से तांगा लेकर सैदनगर जा रहा था कि पुल के ऊपर तेज गति से आ रही कार ने तांगे में टक्कर मार दी। जिसमें चालक और तांगा दोनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। घायल राम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- रामपुर: पर्सनल आईडी से रेल टिकट बेचते दो युवकों पर एफआईआर

 

 

संबंधित समाचार