आज का इतिहास: आज ही के दिन सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता की हासिल, जानें 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1524 - जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की। 1875 - सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया। 1895 - जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ। 1899 - कलकत्ता (अब कोलकाता) को पनबिजली मिली। 1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1946 - सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया। 1975 - भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन। 1977 - स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय। 1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया।

1983 - भारत ने एसएलवी-3 राॅकेट का प्रक्षेपण किया। 1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा। 2003 - भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का 55 वर्षों बाद गठन। 2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा। 2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली। 2008 - भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। 2014 - प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।

ये भी पढ़ें- आज ही के दिन डूबा था जर्मन शरणार्थी पोत...मारे गए थे 7000 लोग, जानें 15 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

 

संबंधित समाचार