UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी ने जारी किये 8 जिलों और 33 नगर पालिका प्रत्याशियों के नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 8 जिलों और 33 नगर पालिका प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की है। लखनऊ नगर निगम के सभी प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसी तरह अवध क्षेत्र की सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर नगर निगम के सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पार्टी ने कर दी है। 

भाजपा ने सहारनपुर में देवबंद से विपिन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। संभल से पारुल शर्मा प्रत्याशी बनाई गई हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, वहां के लिए नाम की घोषणा कर दी गई है। बिलारी से ज्योति सिंह प्रत्याशी बनाई गई हैं, मुज्जफरनगर से मीनाक्षी स्वरुप, शामली से अरविंद सिंह, शामली के कांधला से नरेश सैनी, चांदपुर से विकास गुप्ता, कीरतरपुर से देवेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।


ये भी पढ़ें -BJP ने जारी की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट? 

संबंधित समाचार