बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- अतीक-अशरफ हत्याकांड की हो सीबीआई जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अतीक और अशरफ की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारों को संविधान के अनुसार चलने की जिम्मेदारी दी गई है। अगर कोई सरकार इसके विपरीत कार्य करती है तो जनता का भरोसा टूटने लगता है।

मौलाना ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराए जाए, ताकि पता चल सके घटना को अंजाम देने वालों के पीछे कौन सी ताकतें हैं। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि सब्र से काम लें, अमन और शांति को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - बरेली: बोर्ड परीक्षा में पास कराने की गारंटी लेने वाले ठगों से रहें सतर्क

संबंधित समाचार