लखनऊ: रोडवेज को 6 डिपो में राजधानी बसों से आ रही सबसे अधिक आय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोडवेज यात्रियों को मिल रही आवागमन की बेहतर सेवा

अमृत विचार ,लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से जिलों से लखनऊ के लिए चलाई जा रही सीधी राजधानी बस सेवा से रोडवेज को सबसे अधिक आय हो रही है। मुख्यालय स्तर पर बसों की संचालन की रोजाना मानीटरिंग की जा रही है। रोडवेज यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा व सहयोग के लिए टि्वटर हैंडल पर कर्मचारी सक्रिय रहते हैं जहां यात्रियों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर करते हैं।

परिवहन निगम के पीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक परिवहन निगम की ओर 81 राजधानी बसें संचालित की जा रही हैं जिसमे गाजियाबाद 16, चित्रकूट 4, वाराणसी -8 प्रयागराज-5 अलीगढ़ -6, गोरखपुर -11, झांसी-2, सहारनपुर-4, मुरादाबाद-4, अयोध्या-3, देवीपाटन- 2, हरदोई-3,बरेली-3,आजमगढ़-2 आगरा -6 मेरठ के लिए 2 बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इसमे प्रयागराज, देवरिया,गोरखपुर,कौशांबी, बहराइच व आगरा फ़ोर्ट डिपो की राजधानी बसों की आय अन्य डिपो से अधिक आ रही है। 

अविनाश चंद्र सहायक प्रबंधक, परिवहन निगम मुख्यालय स्तर पर इन बसों के संचालन की समीक्षा के लिए टि्वटर हैंडल मैनेज करते हैं। यात्री राजधानी बसों से यात्रा के दौरान शिकायत या सुझाव ट्विटर @upsrtchq के माध्यम से कर सकते हैं उनकी समीक्षा मुख्यालय स्तर पर निरंतर की जाती है। राजधानी बसों का संचालन वर्तमान में समयबद्ध रूप से किया जा रहा है।जिस क्षेत्र की राजधानी बसों का संचालन समयबद्ध नहीं पाया जाता है उस क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का उत्तरदायित्व का निर्धारण किया जाता है।अभी तक यात्रियों की ओर से कोई विशेष शिकायत प्राप्त नहीं हो रही है जैसा कि ट्विटर से फीडबैक सूचना मुख्यालय पर प्राप्त है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: खाटू श्याम की यात्रा होगी आसान, मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

संबंधित समाचार