बरेली : हवन और भंडारा कर श्रीमद्भागवत कथा को दिया विश्राम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली , अमृत विचार : राजेंद्र नगर स्थित बाबा श्री नीलकंठ मंदिर ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को विश्राम दिया गया। कथाव्यास पं. गोपाल कृष्ण मिश्रा ने हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। कथा व्यास ने भागवत की महिमा का वर्णन किया। भजन कर श्रीहरि का गुणगान किया गया।

शाम को भंडारा हुआ। ब्राह्मण व कन्या पूजन कर भोग लगाया गया। जगदीश भाटिया, सतीश चंद्र, माया सक्सेना, एस सी शर्मा, विशाल कपूर, परमजीत जग्गी, संजय अरोड़ा, हरीश सूरी, सुरेंद्र गंभी , अनिल गुप्ता, हरि शंकर, जगदीश भाटिया आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: बोर्ड परीक्षा में पास कराने की गारंटी लेने वाले ठगों से रहें सतर्क

संबंधित समाचार