वाराणसी में जी-20 सम्मेलन के मेहमानों का हुआ स्वागत, तीन दिन चलेगा कार्यक्रम   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एयरपोर्ट से लेकर ताज होटल तक वीआईपी रूट के विभिन्न चौराहों पर लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति

वाराणसी, अमृत विचार।  जी-20 सम्मेलन में भाग लेने आए मेहमान काशी की आतिथ्य परम्परा से अभिभूत हुए। मेहमानों का वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर शहनाई वादन से स्वागत किया गया। मेहमानों को अंगवस्त्र भी भेंट किया किया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रतिनिधिमंडल के सामने लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया और बच्चे विभिन्न देशों का झंडा लेकर अतिथियों का स्वागत करते दिखे। एयरपोर्ट से लेकर ताज होटल तक वीआईपी रूट के विभिन्न चौराहों पर लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां की गई। बताते चलें कि वाराणसी में जी-20 देशों के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की कृषि मुख्य वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की बैठक 17 से 19 अप्रैल तक होनी है। 

रविवार को करीब 34 संगठन व देशों के 80 प्रतिनिधि अलग-अलग समय पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचे। मेहमानों के एयरपोर्ट  पर पहुंचते ही अतिथि परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर अतिथियों का अभिनन्दन बुन्देली लोकनृत्य पाई डंडा व भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लोकनृत्य फ़ारुहवाही से किया। मेहमानों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताज होटल रवाना किया गया। मेहमानों का वीआईपी रूट पर जयपुरिया स्कूल पर करमा लोकनृत्य व अतुलानन्द गिलटबाज़ार पर धोबिया लोकनृत्य दिखाया गया। योगी सरकार ने पूरे वीआईपी रुट को भारतीय और काशी की परम्परा के अनुकूल सजाया है। दीवारों पर देश की अनमोल विरासत की चित्रकारी करवाई है, प्रतिष्ठानों पर विभिन्न देशों के झंडे लगाए गए हैं और रास्तों को अलग-अलग तरीकों से सजाया गया है।  

ताज होटल पहुंचते ही अतिथियों का स्वागत राई लोक नृत्य और होटल क्लार्क्स में नटवारी लोक नृत्य से हुआ। 17 अप्रैल को सुबह लगभग  9 बजे से जी-20 देशों के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की कृषि मुख्य वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की बैठक ताज होटल में शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी।

ये भी पढ़ें -Atiq-Ashraf Murder : कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लग रहे कयास, पुलिस ने नहीं किया कोई खुलासा  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा