महाराष्ट्र में पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक बीमार
मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नवी मुंबई के खारघर में रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी को इस पुरस्कार से नवाजा।
सम्मान समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी। कई लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब भी 100 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने ट्वीट कर सरकार की आलोचना की और कहा, “लोग परेशान थे, क्योंकि सम्मान समारोह अप्रैल की भीषण गर्मी में अपराह्न में आयोजित किया गया था।”
Revered social worker, Pride of Maharashtra Dr Appasaheb Dharmadhikari Ji is being bestowed the Maharashtra Bhushan Award for 2022. Live from the award-giving ceremony. https://t.co/rEklQG3scu
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2023
कार्यक्रम के दौरान ही कई लोग चक्कर आने के कारण गिर पड़े, जबकि कई लोगों को उल्टी भी हुई। बीमारों में से कई लोगों का खारघर के टाटा अस्पताल, पनवेल के उपजिला अस्पताल और मेडी कवर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। रिपोर्ट मिली है कि कुछ लोगों को एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पतालों में भर्ती लोगों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें- महापौर चुनाव: शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ही होंगे ‘AAP’ के उम्मीदवार
