SP MLA Irfan Solanki कानपुर कोर्ट पेशी में पहुंचे, अतीक हत्याकांड पर पत्रकारों ने पूछे सवाल- चुप्पी साधी
सपा विधायक इरफान सोलंकी पेशी के दौरान कानपुर कोर्ट पहुंचे।
महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर कोर्ट में सोमवार को पेशी के दौरान पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने अतीक हत्याकांड पर सवाल पूछे। तब विधायक ने हाथ हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
कानपुर, अमृत विचार। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर कोर्ट में सोमवार को पेशी के दौरान पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने अतीक हत्याकांड पर सवाल पूछे। तब विधायक ने हाथ हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वकीलों की हड़ताल के चलते करीब महीने बाद उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया गया। प्रयागराज में अतीक हत्याकांड के बाद से शहर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।
विधायक इरफान सोलंकी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस और पीएसी तैनात रही। उधर, सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
