रुदौली बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सहित सदस्यों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन धनीराम यादव ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह ने बेंच और बार के बीच मधुर संबंध रहने के साथ ही वादकारियों को समय से न्याय दिलाए जाने की बात कही।अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने शपथ ग्रहण करने के साथ कहा कि नई कार्यकारणी अपने जिम्मेदारी को समझे और अच्छा कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाए। अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु बाजपेई ने कहा कि अधिवक्ता की मर्यादा को ऊंचाइयों पर पहुचने का कार्य पदाधिकारी करें। शपथ ग्रहण करने वालो में अध्यक्ष हरि नारायण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु राजपूत, महामंत्री संतोष पांडेय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र सहित सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
वरिष्ठ अधिवक्ता धनीराम यादव व अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस मौके पर अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी, रामभोला तिवारी, अब्दुल हई खां, अब्दुल जब्बार खाँ, अमरेश यादव, विकास वीर यादव किसान नेता दिनेश दूबे, भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया समेत भारी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: खाकी वाले गुरू जी ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
