बुलंदशहर: पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर पुलिस ने कांशीराम आवास कॉलोनी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अवैध हथियार कारतूस तथा हथियार बनाने का सामान आदि बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को बताया कि कोतवाली नगर पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली थी कि कांशीराम आवास कॉलोनी में दो व्यक्ति अवैध हथियार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान ललित और अमरपाल के तौर पर हुयी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं । 

उन्‍होंने बताया कि इनके पास से नौ बने और दो अधबने तमंचे 315 बोर, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य सामान बरामद किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों से पूछ्ताछ की जा रही है। बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास है।ललित और अमरपाल के खिलाफ जिला बुलंदशहर के अलग अलग थानों में चार चार मामले दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर पुलिस ने दो अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों के किया गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद

संबंधित समाचार