अयोध्या: यहां किसानों के प्रेरणा स्रोत बने बसवार के चौरसिया बंधु 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज / अयोध्या, अमृत विचार। सब्जी की खेती के शिल्पकार कहलाने वाले बसवार के हरिश्चंद्र और कुलदीप चौरसिया की सब्जी उपज का ढंग देखना हो तो हैरिग्टनगंज विकास खण्ड के बसवार खुर्द गांव तक आना पड़ेगा। यहां प्रगतिशील किसान हरिश्चंद्र चौरसिया और कुलदीप चौरसिया मिसाल बने हुए हैं। 
   
बसवार खुर्द के हरिश्चंद्र  चौरसिया विगत तीन दशक से खेती कर रहे है। पिछ्ले वर्ष नाबार्ड की ओर से आयोजित कृषक भ्रमण में हरियाणा स्थित करनाल में भारत इज़राइल  सब्जी केन्द्र गये थे। यहीं से उनके सपनों को पंख लग गया। वहाँ की तकनीकी लोटनल पोलीहाउस को अपनाया। जिससे इनकी खेती और तरीका आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बना है। बता दें कि जनपद मे कुल दस किसानों को जल कृषि अपनाने के लिए नाबार्ड सहयोग कर रहा है। जिसमें यह दोनों किसान शामिल हैं। सोमवार को डीडीएम नाबार्ड कमलेश यादव के निर्देश पर उपरोक्त दोनों किसानों की खेती का भौतिक सत्यापन किया गया। दोनों ने बताया जलकृषि के अन्तर्गत खेती के लिए मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें एक निश्चित ढांचा बनाया जाता है और पानी में ही सभी पोषक तत्व  प्रदान किए जाते हैं। यह सरंक्षित खेती का एक स्वरूप है। जिससे पौधों में बीमारी भी लगभग न के बराबर  लगती है। वर्तमान मे इन किसानों ने केला, कद्दू, तरोई, तरबूज, खरबूजा, मिर्च, टमाटर, बैगन आदि सब्जी उगा रखी है।

ये भी पढ़ें - बस्ती: निजी विद्यालय के शिक्षक सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव

संबंधित समाचार