तेलंगाना पॉवर स्टेशन में फंसे 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त अंदर फंसे सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के नगरकरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में हादसे के वक्त फंसे कर्मियों को बचाने की बचाव दल की कोशिशें …

हैदराबाद। तेलंगाना के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त अंदर फंसे सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के नगरकरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में हादसे के वक्त फंसे कर्मियों को बचाने की बचाव दल की कोशिशें नाकाम रह गईं।

बचाव दल के कर्मियों ने पांच पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। इनकी पहचान असिस्टेंट इंजीनियर मोहन कुमार, उज्मा फातिमा और सुंदर, विभागीय अभियंता श्रीनिवास गौड़ और महेश के रूप में हुई है, जो एक बैटरी कंपनी के कर्मी रहे हैं।

आग लगने के बाद भीषण धुएं के बीच शवों को बाहर निकालने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को काफी संघर्ष करना पड़ा। कुछ तो इस दौरान बीमार भी पड़ गए। गुरुवार की देर रात लगी इस भीषण आग पर अग्निशमन कर्मियों की कोशिश से काबू पा लिया गया।

माना जा रहा है कि इस अंडरग्राउंड पावर हाउस के किसी यूनिट पर शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की वजह रही होगी। हादसे के वक्त 30 लोगों के मौके पर रहने की सूचना मिली है जिनमें से 15 एक सुरंग से होकर सुरक्षित भाग निकले, जबकि बचाव दल द्वारा छह को बाहर निकाला गया। इन्हें यहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीसैलम जल विद्युत संयंत्र हादसा दुर्भाग्यपूर्ण: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीसैलम परियोजना के जल विद्युत संयंत्र में हुए हादसे को दुर्भाग्यूपर्ण बताते हुए इसमें नौ लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने अपने टि्वट संदेश में कहा है, “श्रीसैलम जल विद्युत संयंत्र में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदना। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ की कामना करता हूं। ”

मुख्यमंत्री ने दिए सीआईडी जांच के आदेश दिए
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने नागरकुर्नूल जिले के डोमलपेंटा में भूमिगत जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन इकाई में आग की घटना की जांच अपराध जांच विभाग से कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सीआईडी के अपर पुलिस उपायुक्त गोविंद सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है और उनसे इस घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और शोक संतप्त परिवरों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस घटना में झुलसे लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को झुलसे लोगों का सरकारी खर्चे पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री इस घटना को लेकर मंत्री जगदीश रेड्डी और टी. एस ट्रांसको, जेनको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी प्रभाकर राव से नियमित रूप से बात कर रहे हैं।

संबंधित समाचार