बरेली: नामांकन कक्ष में कोई भी प्रत्याशी नहीं ले जा सकेगा मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से शुरू हुए नामांकन स्थल बरेली कॉलेज का डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने निरीक्षण कर कर्मियों को नामांकन की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद जिम्मेदार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी प्रत्याशी नामांकन कक्ष के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सके। मुख्य अभियंता नगर निगम वीके सिंह को निर्देशित किया कि नामांकन कक्षों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। गंदगी बिल्कुल न हो। सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नहने राम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना का खतरा... मगर निगरानी समितियां निष्क्रिय

 

संबंधित समाचार