लखनऊ: देना होगा रोडवेज बसों की मरम्मत का सबूत, एसी बसों की दशा सुधारने के निर्देश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्य कराने से पहले व बाद की फोटो मुख्यालय भेजनी होंगी

अमृत विचार, लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत चलने वाली रोडवेज बसों में गर्मी के दौरान यात्रियों को यात्रियों को एसी बसों से राहत दिलाने की तैयारी तेजी से चल रही है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने एसी बसों की मरम्मत का सबूत मांगा है। जिसके बदले क्षेत्रीय अफसरों को मरम्मत के दौरान की फोटो भेजनी होगी। उन्होंने एसी बसों की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती करते हुए सोमवार की समीक्षा बैठक बुलाई, बैठक में संजय कुमार ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों की एसी बसों की भौतिक दशा सुधारने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांग के अनुसार स्वीकृत धनराशि का 20 फीसदी हिस्से का भुगतान कर दिया गया है। ज्यादा खराब बसों को मई के अंत तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इनमें एसी जनरथ के अलावा पिंक बसों की सफाई मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एनसीआर वेंट क्लीनिंग, रिफ्लेक्टिव टेप, आरएम, एआरएम के मोबाइल नंबर लिखा होने के निर्देश दिए। वहीं एसी बसों के मरम्मत को लेकर भेजे गए उपभोग प्रमाणपत्र के साथ-साथ बसों के कार्य कराने से पहले व बाद की फोटो भी मुख्यालय भेजनी होंगी।

ये भी पढ़ें - समीक्षा बैठक में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने दिए निर्देश, कहा- ट्रेनों की बढ़ाई जाये रफ्तार, यात्रियों को मिले बेहतर सुविधा

संबंधित समाचार