समीक्षा बैठक में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने दिए निर्देश, कहा- ट्रेनों की बढ़ाई जाये रफ्तार, यात्रियों को मिले बेहतर सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने सोमवार को पांचों मंडलों के डीआरएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रेललाइन दोहरीकरण के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और माल लदान पर विचार-विमर्श किया। इस संबंध में सोमवार को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा सहित विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। 

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे ने ट्रेनों के समय पालन को बनाए रखा है और रेलगाड़ियों के समय से चलने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुरक्षित सफर के साथ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने रेलपथों, वेल्डों के अनुरक्षण मानकों और रेलपथों के निकट पड़े कबाड़ को हटाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: चर्चा बनी अशरफ की लिखी चिट्ठी, कहां है -किसी को नहीं पता

संबंधित समाचार