प्रयागराज: चर्चा बनी अशरफ की लिखी चिट्ठी, कहां है -किसी को नहीं पता  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन अस्पताल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ जेल में है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। मीडिया में रविवार को एक जानकारी आई है जिसके मुताबिक अशरफ ने बरेली जेल से आने पर प्रयागराज पुलिस लाइन में मीडिया से कहा था कि दो हफ्ते में उसकी हत्या हो जाएगी। चर्चा है कि इस दौरान उसने एक चिट्ठी का भी जिक्र किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अशरफ ने कहा था कि अगर मेरी हत्या हो जाए तो एक चिट्ठी सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तक पहुंच जाएगी। लेकिन ये चिट्ठी कहां है और कैसे इसे अपने निर्धारित पते पर पहुँचाया जाएगा, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। 

प्रयागराज में अतीक और अशरफ के वकील विजय मिश्रा से अमृत विचार संवाददाता ने बात की और अशरफ की ऐसी किसी चिट्ठी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि केस के सिलसिले में वो अशरफ से मिलने बरेली जेल गए थे। जहां अशरफ ने उनसे कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। अगर मेरी हत्या हो जाती है तो एक चिट्ठी सूबे के सीएम और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तक पहुंचा दी जाएगी। अधिवक्ता ने कहा कि इसके बाद कई बार पूछने पर भी अशरफ ने इस तरह की चिट्ठी से सम्बंधित कोई बात उनसे साझा नहीं की। कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसी कोई चिट्ठी लिखी गई है तो वो अतीक और अशरफ के किसी पारिवारिक सदस्य के पास हो सकती है।        

ये भी पढ़ें - गोंडा: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल बंद कराया बाजार, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार