रामपुर: अध्यक्ष पद के लिए 233, सदस्य के लिए 1660 पर्चे दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आखिरी तारीख तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 233 और सदस्य पद के लिए 1660 नामांकन पत्र भरे गए। नगर पंचायत नरपतनगर में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 42 लोगों ने नामांकन कराया है। जबकि, अध्यक्ष पद के लिए सबसे कम नामांकन नगर पंचायत केमरी से मात्र आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 

निकाय चुनाव के लिए 17 अप्रैल तक अध्यक्ष पद के लिए 233 और सदस्य पद के लिए 1660  नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। नगर पालिका परिषद रामपुर अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।  सदस्य पद के लिए 311 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। मिलक में अध्यक्ष पद के लिए 23 और सदस्य पद के लिए 157 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। नगर पालिका परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष पद के लिए 25 और 148 सदस्य पद के नामांकन पत्र जमा हुए हैं। केमरी में अध्यक्ष पद के लिए 8 और सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। 

नगर पालिका परिषद स्वार में भी अध्यक्ष पद के लिए 10 जबकि, 186 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन कराया है। नगर पंचायत मसवासी में अध्यक्ष पद के लिए 21 और 76 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन कराया है। नरपतनगर दूंदावाला में अध्यक्ष पद के लिए 42 और सदस्य पद के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।  दढ़ियाल में अध्यक्ष पद के लिए 29 जबकि, सदस्य पद के लिए 142 लोगों ने नामांकन कराया है। टांडा में अध्यक्ष पद के लिए 23 और सदस्य पद के लिए 143 लोगों ने नामांकन कराया है। शाहबाद में अध्यक्ष पद के लिए 13 ने सदस्य पद के लिए 167 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।   सैफनी में अध्यक्ष पद के लिए 25  जबकि, 1271 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन कराया है। इस तरह सोमवार को नामांकन के अंतिम तिथि तक जिले की 11 निकायों के लिए अध्यक्ष पद के लिए 233 और सदस्य पद के लिए 1660 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। जीत किसको मिलती है यह तो समय बताएगा।

ये भी पढे़ं- आजम की आवाज का नमूना लेने रामपुर पहुंची लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम

 

संबंधित समाचार