Murder in Haldwani: पर्दे की रॉड मारकर पत्नी ने की पति की हत्या, मामले को कई घंटे तक की छिपाने की कोशिश, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति की शराब की लत उसकी मौत की वजह बन गई। शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने पर्दे की रॉड मारकर पति को मौत की नींद सुला दी। 

खास बात तो यह रही कि कत्ल की घटना का अंजाम देने के बाद पत्नी ने कई घंटों तक इस राज को दफन रखने की कोशिश की, लेकिन मामला खुल गया। घटना की जानकारी होते ही देर रात पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

देवलचौड़ बन्दोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाला (32) रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ सिटी में बतौर गार्ड काम करता था। घर में पत्नी गीता और 9 साल का बेटा शिवांशु है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्ष्मण शराब के नशे में घर पहुंचा। उस वक्त गीता घर मे कपड़े धुल रही थी। तभी नशे में धुत लक्ष्मण गीता से चिपकने लगा। गीता ने रोका और डांटा और दूर करने के लिए धक्का देने के बावजूद लक्ष्मण नही माना। 

इसीबीच गीता के हाथ पर्दे के पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई वार कर दिए। लहूलुहान लक्ष्मण जाकर सीढ़ियों पर बैठ गया और वहीं बैठे-बैठे मृत्यु हो गई। लक्ष्मण की मौत के बाद गीता के हाथ पैर फूल गए। उसने घण्टों तक मामला छिपा कर रखा, लेकिन इसी बीच बेटा शिवांशु पड़ोस में रहने वाले ताऊ कुंदन सिंह भनवाला के पास पहुंच गया। यहां उसने ताई को घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। 

देर रात खबर पुलिस तक पहुंची तो सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज, एसआई कुमकुम धानिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। 

पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और कहा कि लक्ष्मण अक्सर नशे में आता था और उल्टी-सीधी हरकतें करता था। आज बात हद से गुजरी तो गुस्से में हमला कर दिया। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया और शव को मोर्चरी भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पहाड़ी के अचानक दरकने से दोबाट में 15 घंटे तक फंसे रहे गूंजी से वापस आ रहे 500 से ज्यादा लोग

 

संबंधित समाचार