FIFA U-20 World Cup 2023 : अर्जेंटीना करेगा फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी
फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का निरीक्षण भी किया था
जेनेवा। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया के स्थान पर फीफा 2023 अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इंडोनेशिया को फीफा ने इसकी मेजबानी करने से हटा दिया है। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने यह घोषणा की। फीफा परिषद के ब्यूरो ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) द्वारा बाद की बोली प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले की पुष्टि की और फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का निरीक्षण भी किया था।
फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक शुरू होगा और ऐसा पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। फीफा अंडर-20 विश्व कप का आधिकारिक ड्रॉ 21 अप्रैल को ज्यूरिख में फीफा के मुख्यालय में होगा।
लिवरपूल ने लीड्स को 6-1 से करारी शिकस्त दी
लीड्स। लिवरपूल ने लीड्स को 6-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में पिछले पांच मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। लिवरपूल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 7-0 से करारी शिकस्त देने के बाद पिछले छह सप्ताह में प्रीमियर लीग में कोई मैच नहीं जीता था। कोडी जोकपा ने लिवरपूल की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद मोहम्मद सालाह और डिएगो जोटा ने दो-दो गोल दागे। स्थानापन्न खिलाड़ी डार्विन नुनेज ने टीम की तरफ से छठा और अंतिम गोल किया। लिवरपूल ने चार गोल दूसरे हाफ में किए। लीड्स के लिए एकमात्र गोल दूसरे हाफ के शुरू में लुइस सिनिस्टररा ने किया। लिवरपूल के इस जीत से 31 मैचों में 47 अंक हो गए हैं और वाह आठवें स्थान पर बना हुआ है। लीड्स 16वें स्थान पर है। उसके 31 मैचों में 29 अंक हैं।
ये भी पढ़ें : PAK vs NZ : रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चार रन से हराया, Iftikhar Ahmed का तूफानी अर्धशतक शतक गया बेकार
