बरेली: सही पुलिसिंग न करने पर तीन दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एसएसपी ने थाने और चौकियों पर अपराधियों के साथ सेटिंग और वसूली के आरोप लगने पर एक इंस्पेक्टर और तीन दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि अभी और पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। शुक्रवार को एसएसपी शैलेश …

बरेली,अमृत विचार। एसएसपी ने थाने और चौकियों पर अपराधियों के साथ सेटिंग और वसूली के आरोप लगने पर एक इंस्पेक्टर और तीन दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि अभी और पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

शुक्रवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने कैंट थाने के बभिया चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह बेनीवाल, भोजीपुरा में तैनात रवि शंकर यादव और मीरगंज थाने में तैनात उमेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। तीनों ही दरोगाओं का जनता के प्रति व्यवहार ठीक नहीं माना गया है। इस वजह से तीनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके अलावा बहेड़ी थाने से इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर अपराध से हटाकर नवाबगंज थाने में इंस्पेक्टर अपराध की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पुलिस लाइन से अरविंद सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमनगर, मनोज कुमार वर्मा को इंस्पेक्टर अपराध प्रेमनगर, आबिद अली को पुलिस लाइन से प्रेमनगर, कैंट के एसएसआई योगेश कुमार का तबादला बहेड़ी किया गया है। बहेड़ी चौकी इंचार्ज अरुण कुमार को मीरगंज, पुलिस लाइन से आलोक मिश्रा को एसएसआई भोजीपुरा, कमल सिंह को चौकी बैरियर-2 भेजा गया। चौकी बैरियर-2 इंचार्ज मुकेश कुमार त्यागी को चौकी इंचार्ज गैनी अलीगंज बनाया गया है।

संबंधित समाचार