Jalaun News : दो वाहनों के आपस में टकराने से लगी आग, हादसे में चालक व परिचालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में दो वाहनों के आपस में टकराने से लगी आग।

जालौन में दो वाहनों के आपस में टकराने से आग लग गई। आग से हाईवे किनारे स्थित एक दुकान और वहां पर खड़ी बाइक को भी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जालौन, अमृत विचार। मंगलवार की दोपहर को नेशनल हाईवे पर पांच ट्रक, डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आग से चालक व परिचालक झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उरई कोतवाली क्षेत्र के गोविंदम होटल के नजदीक कानपुर झांसी  नेशनल हाईवे पर मंगलवार की दोपहर को भीषण हादसा देखने को मिला। यहां दोनों ओर से आ रहे  ट्रक डंपर की आपस में भिडंत हो गई। पीछे आ रहे वाहन भी बेकाबू होकर रक दूसरे से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद वाहनों में आग लग गई। पांचों वाहनों में आग लग गई आग लगने के बाद हाईवे पर आगमन ठप हो गया। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पांच दमकल टीम  ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

किनारे पर खड़ी दो बाइक व एक दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई। हादसे में तीन चालक घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से उरई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जिन का इलाज किया जा रहा है वाहनों में आग की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यातायात को बहाल किया गया।

संबंधित समाचार