अयोध्या: नामांकन स्थल पर बिना हेलमेट पहुंचा सिपाही, कोतवाल ने काटा एक हजार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थल पर बिना हेलमेट के पहुंचना एक सिपाही को भारी पड़ गया। मौके पर मौजूद कोतवाल ने तेवर दिखाते हुए सिपाही का एक हजार का चालान काट दिया। सिपाही काफी देर तक मिन्नतें करता रहा, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। इसे लेकर खासी चर्चा है। 
     
दूसरे चरण के होने वाले निकाय चुनाव के लिए बीकापुर तहसील परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही। मंगलवार को यहां कोतवाल समेत सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हैदरगंज थाने में तैनात सिपाही अनिल चौहान बाइक से बिना हेलमेट के वहां पहुंच गए।

ड्यूटी पर मौजूद कोतवाल राजेश कुमार राय ने तत्काल टोका और बिना हेलमेट के होने पर चालान काट दिया। कोतवाल ने बताया कि नियम सबके लिए एक समान है। उन्होंने बताया कि सिपाही को यातायात नियमों के पालन की नसीहत भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: डिवाइडर से टकराई कार, नशे में धुत था चालक

संबंधित समाचार