अलीगढ़ : कड़कड़ाती धूप और  भीषण गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़ । कड़कड़ाती धूप और  भीषण गर्मी की वजह से डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। मंगलवार से सभी स्कूल सुबह 07:30 से दोपहर 01:30 बजे तक खुलेंगे। अभी तक स्कूल सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक खुल रहे थे, लेकिन शिक्षक संगठनों ने दोपहर 12:30 बजे तक ही स्कूल खोलने की मांग की है।

दरअसल, चिलचिलाती धूप के कारण तापमान आजकल 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है, दोपहर के समय तेज धूप शरीर को झुलसाने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इसी को देखते हुए शिक्षक संगठन दोपहर 12:30 बजे तक ही स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा व माध्यमिक विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों को सुबह 07:30 से दोपहर 01:30 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डा. राजेश चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व बीएसए से भेंट की। अधिकारियों ने स्कूलों का समय सुबह 07:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग की थी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रशांत शर्मा ने भी सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल खोलने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें - गोरखपुर : छात्रा को अश्लील संदेश भेज भेजकर परेशान कर रहा था युवक

संबंधित समाचार