कोलकाता: ‘कॉफी शॉप’ में फर्जी छापेमारी करने वाले पूर्व सिपाही को ED ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में ‘कॉफी शॉप’ में फर्जी छापेमारी करने और एक आरोपी को ‘‘जाली’’ समन जारी करने के आरोप में अपने एक पूर्व सिपाही को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पूर्व सिपाही ईडी के कोलकाता कार्यालय में तैनात था। एजेंसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने बयान जारी कर बताया, ‘‘सुकुमार कमालिया प्रतिनियुक्ति पर 2019 से 2020 तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ काम कर चुका है।

ये भी पढ़ें - सरदार सरोवर बांध : मेधा पाटकर बोलीं, जीआरए में न्यायाधीशों के सभी पद खाली, 7,000 मामले लंबित

मूल रूप से वह अर्द्धसैनिक बल एसएसबी में हेड कांस्टेबल स्तर का जवान था।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘उसे 16 अप्रैल को हिरासत में लिया गया और बाद में उसे कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 29 अप्रैल तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।’’ एजेंसी ने आरोप लगाया, ‘‘आरोपी को अनधिकृत रूप से कोलकाता में (ईडी अधिकारी बन कर) तलाशी अभियान चलाने में शामिल पाया गया था।

इसके अलावा उसने जांच अधिकारी बन कर जांच का सामना कर रहे एक व्यक्ति को जाली / फर्जी समन भी जारी किया था।’’ इसने कहा, ‘‘सिपाही ने एजेंसी में अपनी तैनाती के दौरान एक व्यक्ति के खिलाफ की जा रही जांच के बारे में अनधिकृत तरीके से जानकारी प्राप्त की और एसएसबी में वापसी के बाद उसने उससे ‘‘जबरन वसूली’’ के लिये उसे ‘फर्जी’ समन जारी किया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘यह समन मोबाइल से व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था, ताकि वह उससे सीधा संपर्क करे और उससे पैसे वसूले जा सके।’’ एक अन्य मामले में जवान ने अनधिकृत तरीके से दक्षिण कोलकाता के एक ‘कॉफी शॉप’ में छापेमारी की और उसके मालिक से दस लाख रुपये की उगाही करने के लिये उसे धमकी दी।

एजेंसी ने बताया कि ‘कॉफी शॉप’ के मालिक ने ईडी में इसकी शिकायत दर्ज करवायी, इस पर एजेंसी ने इसका संज्ञान लिया और अपने पूर्व सिपाही के आवास पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप उसके घर से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गजट बरामद किये गये। 

ये भी पढ़ें -बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए जिलास्तर पर बनाई जाएगी नर्सरी : चंद्रशेखर

संबंधित समाचार