नगर निकाय चुनाव: तलवार, बंदूक, फावड़ा और कुर्सी निशान लेकर नेताजी मांगेंगे वोट
बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। मेयर, पार्षद, अध्यक्ष से लेकर सभासदों का चुनावी रण काफी रोमांचक होने वाला है। निर्वाचन आयोग ने मैदान में निर्दल प्रत्याशी के रूप में उतरने वालों के लिए 197 चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं। चुनावी रण में उतरने वाले नेताजी तलवार, बंदूक तो कोई कुर्सी और शंख के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों को 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव में कहीं रेल का इंजन दौड़ता दिखेगा तो कहीं त्रिशूल-कुल्हाड़ी की लड़ाई रोमांचक होगी। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि मेयर, नगर पालिका , नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए 39, पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए 42 चिन्ह तय किए गए हैं। जबकि, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
इनसेट
मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलियों के लिए चिह्न
दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), भगोना, पानी की बोतल, तलवार, लट्टू, वायुयान, वृक्ष, शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान।
पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य पद के निर्दलीय के लिए
धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बल्ब, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, बैलगाड़ी, पेचकस, भुट्टा, बंदूक, बाइक, खड़ांऊ, कलम और दवात, कुर्सी, फावड़ा, मुकुट, ड्रम, डमरू, पुल, पैंसिल।
ये भी पढे़ं- बरेली: हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, 20 अप्रैल को बारिश के आसार
