बरेली: हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, 20 अप्रैल को बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल में ही पारा 40 के पार पहुंच गया है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। छुट्टी के वक्त स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। पंखा और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 अप्रैल को बारिश और आंधी-पानी का पूर्वानुमान है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात तक दस्तक देगा। इसके चलते आसमान में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। धूल भरी आंधी चलने के साथ ही गरज और चमक के साथ बूंदे पड़ने के आसार हैं। जिले और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अगले 48 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसकी वजह से तपिश भरी गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: पीछे नहीं हटेंगे, बुधवार को इस्लामिया मैदान में देंगे धरना- मौलाना तौकीर रजा खान

 

संबंधित समाचार