बरेली: कोतवाली के मालखाने से पिस्टल गायब, दरोगा निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली थाने के मालखाने से पिस्टल गायब होने के मामले में दरोगा रमेश चंद्र को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी हिमांशु निगम ने फरवरी में दरोगा के खिलाफ आईपीसी 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

दरोगा रमेश चंद्र पर आरोप था कि वह मालखाने के हेड मोहर्रिर थे। शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने के उद्देश्य से मालखाने को खुलवाया गया तो कोतवाली को आवंटित हुए 25 पिस्टल में से एक पिस्टल गायब था। दरोगा से पूछे जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: कांग्रेस जल्द जारी करेगी पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची

 

 

संबंधित समाचार