बरेली: कांग्रेस जल्द जारी करेगी पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची
बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस जल्द पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। जिसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर बैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक में सभी वार्डों से आए हुए आवेदकों से चर्चा करते हुए उनकी तैयारियों और उनकी योजनाओं नीतियों का जायजा लिया। जो प्रत्याशी कांग्रेस को जिताने और कांग्रेस का परचम लहराने में कामयाब दिखेगा उसी को पार्टी सिंबल जारी करेगी।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता की जाएगी और सभी कांग्रेस के पुराने सम्मानित कार्यकर्ताओं नेताओं से सलाह करने के बाद ही कोई ही निर्णय लिया जाएगा। दावा किया इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों में भारी उत्साह और जोश उमड़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, योगेश जोहरी, मुकेश बाल्मीकि, मोहम्मद हसन, अनीस सकलैनी, सुरेंद्र सोनकर, फिरोज खान, सरताज बाबा, नन्हे अंसारी, पाकीजा खान, आजम खान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, 20 अप्रैल को बारिश के आसार
