प्रयागराज : शाइस्ता परवीन की तलाश में अशरफ के ससुराल में छापेमारी, घर खुला छोड़कर भागे परिजन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड की साजिश के आरोप में फरार चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश अब पुलिस ने और तेज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने शाईस्ता परवीन की लोकेशन मिलने पर भारी फोर्स के साथ अशरफ की ससुराल मरियाडीह के भरेठा गांव में पहुंच गयी। पुलिस ने अशरफ के ससुराल और आसपास के इलाके में दबिश दी ,लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पर डेरा डाल दिया है। शाईस्ता पर 50 हजार का ईनाम रखा गया है।

राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेशपाल की हत्या के बाद साजिश रचने के आरोप में फरार 50 हजार की इनामी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश पुलिस घटना के बाद से ही कर रही है। बेटे असद के एनकाउंटर होने के बाद यह कयास लगाया गया था कि शायद वह जनाजे में शामिल होने आए। लेकिन शाइस्ता परवीन वहां नही पहुंची। बीते शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या किए जाने के बाद भी पुलिस ने अंदाजा लगाया था कि शाइस्ता कब्रिस्तान पहुंच सकती है। मगर वहां भी पुलिस इंतजार करती रह गई और शाईस्ता नही आई। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन मरियाडीह के भरेठा गांव अशरफ के ससुराल में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी फोर्स के साथ उसके ससुराल और कई घरों और ठिकानों पर छापेमारी की। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नही मिली है। पुलिस सुबह से आस पास के इलाको में दबिश दे रही है।

इसी बीच अशरफ के ससुराल वाले घर खुला छोड़ कर भाग चुके थे। घर पर सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने घर पर ताला बंद करा दिया है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : महिला जज को आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले अधिवक्ता को अवमानना नोटिस जारी

संबंधित समाचार