लखनऊ: अगले दो दिनों तक तेज धूप करेगी परेशान, बढ़ेगा दिन और रात का तापमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीते चार दिनों से गर्मी का सितम और बढ़ गया है। सुबह से ही तेज धूप के चलते बाहर निकलने पर गर्मी का एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुँच रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक लू चलने से तापमान ऐसे ही बना रहेगा। 

मौसम सिभग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है तो वहीं रात का तापमान भी 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी मे मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। 

ये भी पढ़ें -लघुचित्र भारतीय शास्त्रीय परंपरा की अमूल्य धरोहर है : मो. शकील  

 

संबंधित समाचार