Atiq-Ashraf Murder : चार दिन की रिमांड में आरोपियों से SIT करेगी पूछताछ, इंटेलिजेंस ने दिया है खतरे का Input 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजा है। एसआईटी की तरफ से कोर्ट से सात दिनों की रिमांड माँगी गई थी। फिलहाल छावनी बनी प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में आरोपियों को रखा गया है। इंटेलिजेंस से मिले आरोपियों की हत्या होने के अलर्ट को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है। पुलिस लाइन के सभी गेट लॉक कर दिए गए हैं और वहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस लाइन के बाहर और अंदर चार चक्र की सुरक्षा तैनात है। जिसमें पुलिस, पीएसी, आरएएफ समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल हैं।  

बताया जा रहा है कि स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम तीनों आरोपियों से हत्याकांड के लिए हथियार मिलने से लेकर साजिश रचने तक के सभी पहलुओं पर पूछताछ करेगी। साथ ही पुलिस पूरे हत्याकांड के सीन को दोहराएगी। कारन है कि इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं,जिसका जवाब तलाशा जाएगा।        

ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf Murder : तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर, सीन Recreate कर सकती है एसआईटी

संबंधित समाचार