STF ने मोहम्मद मुस्लिम को मुंबई से उठाया, अतीक से चैट हुई थी Viral
प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के की राजधानी मुंबई से बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार टीम उससे अतीक अहमद से जुडी बातों और उसके द्वारा बिल्डर को दिए गए पैसों के बारे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डर पर 20 के करीब मुकदमें अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं। लखनऊ में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने महानगर इलाके में दबिश भी दी थी, जिसमें मोहम्मद मुस्लिम नहीं मिला था।
गौरतलब है कि साबरमती जेल में बंद रहे माफिया अतीक अहमद ने लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम से मोबाइल चैट के जरिए अपने 80 लाख रुपए मांगे थे जिसमें अतीक अहमद ने मोहम्मद मुस्लिम से साफ तौर पर कह दिया था कि मेरा बेटा ना डॉक्टर बनेगा ना वकील बनेगा और सब से हिसाब होगा यह सारी बातें जेल के अंदर मोबाइल पर चैट के जरिए अतीक अहमद ने लिखा था जो काफी वायरल हुआ था। अतीक अहमद ने साबरमती जेल में बैठकर जेल के अंदर से मोबाईल चैट पर मो मुस्लिम को अपने 80 लाख रुपए वापस मांगने के लिए धमकाया था। प्रयागराज कमिश्नर ने इस मामले की जांच को बनाई गई टीम को सौंपी है।


