अयोध्या: कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल राष्ट्रीय पंक्षी की मौत हो गई। वन विभाग ने मृतक मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर अहिरौली मजरे गोसाई का पुरवा में बुधवार को सुबह किसान विश्वजीत सिंह के गन्ने के खेत में मोर का शव पड़ा मिला। लोगों के अनुसार सुबह 6:30 बजे के लगभग दो मोर चकरोड पर टहल रहे थे। घुमंतू कुत्तों ने अचानक एक मोर का पीछे से पंख पकड़ कर हमला बोल दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हंड्रेड डायल के साथ वन विभाग से की। करीब दो घंटा बीत जाने के बाद वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मृत मोर के शव को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। क्षेत्रीय वन दरोगा रजनीश तिवारी ने बताया राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद राजकीय सम्मान के साथ हैदरगंज पौधशाला के समीप दफनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें - गोंडा: छपिया में दो सगी बहनों की गला घोंटकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

संबंधित समाचार