नेपाल के राष्ट्रपति एम्स में भर्ती, हवाई एंबुलेंस के जरिए लाया गया दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौंडेल को सांस लेने में परेशानी के कारण बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। पौंडेल को कल देर शाम महाराज गंज के त्रिभुवन शिक्षण अस्पताल विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। 

उनका ऑक्सीजन स्तर बहुत घट गया था। उनको हवाई एंबुलेंस के जरिए नयी दिल्ली के हवाई अड्डे पर लाया गया। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पौंडेल की छाती में संक्रमण पाया गया है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में होगा। पौंडेल के साथ उनके पुत्र चिंतन पौंडेल तथा अन्य लोग आयें हैं। 

ये भी पढ़ें:- बैंकों के 7000 करोड़ रुपए डकारने वाले जतिन को संरक्षण दे रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

संबंधित समाचार