UP Nikay Chunav 2023 : आम आदमी पार्टी ने बांटे चुनाव चिन्ह, नगर पंचायत में उतारे प्रत्याशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने निकाय चुनाव में घोषित प्रत्याशियों में बुधवार को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया। बताया कि नगर पंचायत कप्तानगंज से अध्यक्ष प्रत्याशी रामसजन, नगर पंचायत नगर से सुनीता मिश्रा, गायघाट से नकुल कुमार, बनकटी से किरन कन्नौजिया, मुण्डेरवा से मनोज जायसवाल, हर्रैया से अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य पांडेय को चुनाव चिन्ह सौंपा गया।

इसी कड़ी में रुधौली वार्ड संख्या 15 से शकील मोहम्मद, 12 से मोहित गुप्ता, नगर पालिका परिषद बस्ती में वार्ड संख्या तीन से साजिदा खातून, 10 से आशिया परवीन, दो से बहरैची, 25 से सौरभ गुप्ता,  नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या एक से राकेश उर्फ रामकेश, चार से रामरती, नौ से अजय कुमार पांडेय, सात से रामकरन, 15 से मसलउद्दीन, नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड संख्या 9 से प्रिया गुप्ता, नगर पंचायत मुण्डेरवा में वार्ड संख्या 9 से प्रेम कुमार, हर्रैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 11 से विनोद कुमार श्रीवास्तव को पार्टी का चिन्ह आवंटित किया गया। 

आप जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की सहमति के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। अति शीघ्र बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। घोषित प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, डा. राम सुभाष वर्मा, अद्या प्रसाद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक बने CM योगी, कई जिलों में करेंगे कैम्पेन

संबंधित समाचार