Nikay Chunav: आम थाली पर अस्सी, खास पर ढाई सौ का खर्च, निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए सामग्री के दाम फिक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए सामग्री के दाम फिक्स।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए सामग्री के दाम फिक्स किए। आम थाली पर अस्सी, खास पर ढाई सौ का खर्च। वहीं, इनोवा पर २५०० और बोलेरो पर १५०० कर सकते खर्च।

फतेहपुर, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का निर्धारण कर दिया गया है। इस निर्धारण में उम्मीदवार के आम समर्थक की भोजन की थाली की दर 80 रूपये निर्धारित की गई जबकि खास व्यक्ति की भोजन की थाली की दर ढाई सौ रूपये निर्धारित की गई है। इनोवा का एक दिन का खर्च 2500 रूपये रखा गया है जबकि बोलेरा की दर 1500 रूपये तय की गई है।

जिले में चार मई को 10 निकाय सीट के लिए मतदान होना है।  चुनाव आयोग ने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के खर्च का अलग अलग निर्धारण किया है। जिसमें पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को नौ लाख रूपये तक खर्च करने की इजाजत दी गई है। सदस्य पद के लिए खर्च की सीमा ढाई लाख तय की गई है। पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी खर्च की मियाद ढाई लाख रखी गई है। पंचायत सदस्य की चुनाव खर्च सीमा 50 हजार रूपये रखी गई है।

इस खर्च के दायरे में प्रत्याशियों को जनता के बीच पहु्ंचकर अपनी दावेदारी को पुख्ता करना होगा।  मसलन अगर खानपान की बात की जाए तो भावी निकाय के भावी अध्यक्ष व सदस्य को एक समोसा का दाम छह रूपये तक खर्च करना होगा। काफी की दर 15 रूपये निर्धारित की गई है। सिंगल बेड वाले नॉन एसी रूम का एक दिन का किराया 650 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि सिंगल बेड वाला एसी रूम की दर 1300 रुपये निर्धारित है। 

खानपान पर खर्च की सीमा- (प्रति व्यक्ति)

समोसा - 6 रुपये
चाय - 6 रुपये
सामान्य थाली - 80 रुपये
कॉफी - 15 रुपये
कोल्ड ड्रिंक्स - 20 रुपये 
बिस्कुट प्रति पैकेट - 30 रुपये
वीआईपी भोजन - 250 रुपये
जलपान - 40 रुपये
बोतल पानी प्रति बोतल - 20 रुपये 

एम्पलिफायर साउंड सिस्टम के किराये की दर (प्रतिदिन प्रति नग)-
साउंड सिस्टम (माइकोफोन , एम्पलिफायर कंपलीट सैट) -  5000 रुपये
लाउडस्पीकर- 70 रुपये
ट्यूबलाइट-10 रुपये
एलईडी बल्ब 20 वाट- 10 रुपये
हैलोजन - 24 रुपये
जनरेटर 5/7.5 केवीए- 506 रुपये

होटल के कमरों के किराये की दर (प्रतिदिन)-
सिंगल बेड वाला नॉन एसी रूम- 650 रुपये
डबल बेड वाला नॉन एसी रूम - 750 रुपये
सिंगल बेड वाला एसी रूम- 1300 रुपये
डबल बेड वाला एसी रूम-1400 रुपये
लॉज - 500 रुपये
विवाह घर - 29000 रुपये

चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों का रेट (प्रतिदिन)-
इनोवा-सफारी- 2500 रूपये 
बोलेरो – 1500 रूपये
बस - 2 हजार रुपये 
ट्रक - 3 हजार रुपये 
मारुति वैन - 1000 रुपये
ड्राइवर का वेतन - 500 

कुर्सी मेज का खर्च (प्रतिदिन प्रति नग)-
फैंसी कुर्सी - 12 रुपये
फाइबर कुर्सी मेज -  8 रुपये
मेज -14 रुपये
दरी- - 15 रुपये
सोफा- - 500 रुपये
मजदूरी - 400 रुपये

संबंधित समाचार