Hamirpur Theft : चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल किया पार, पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में तीन घरों से चोरी।

हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

हमीरपुर, अमृत विचार। ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेड़ी गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर दो लाख के गहने व एक लाख रुपये नगदी ले उड़े। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

उजनेड़ी निवासी पूरन वर्मा ने बताया वह वैष्णोदेवी गया था। पत्नी राजकुमारी पुत्री आकांक्षा, मां जमुनिया आंगन में सो रही थी। सोमवार रात चोर दीवार फांदकर आंगन में पहुंचे। कमरे की कुंडी खोलकर बक्से में रखे 30 हजार रुपये नगदी व सोने के तीन माला, एक जोड़ी सोने के ब्रजबाला, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी तोड़िया करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ले गए।

गांव निवासी धर्मदास ने बताया उसका बड़ा बेटा सूरज दिल्ली में मजदूरी करता है। लड़के के कमरे में अलमारी की लाकर तोड़ कर सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की तोडिया व एक हजार रुपये नगद सहित करीब पचास हजार रुपये के जेवरात चुरा कर ले गए। वहीं

चोरों ने अरविन्द सिंह के घर को निशाना बनाया। बताया चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन करने गया था। बताया कि मां फूलारानी व बड़ी दीदी घर में अकेली आंगन में लेटी थी। छोटा  भाई जीतेन्द्र रविवार  को दिल्ली से  कमाकर आया था और 80 हजार रुपये घर में रखकर वह चाचा के यहां दूसरे घर में लेटने चला गया था। फूलारानी ने बताया लड़की के साथ आंगन में सो रही थी।

तभी चोर अंदर घुस गए और कमरे के अन्दर रखी अलमारी की लाकर तोड़ कर 80 हजार रुपये नगद और बक्से को उठाकर ले गए। तभी आहट पाकर जागने पर परिवार के लोगों को बुलाने दूसरे घर चली गई और शोर मचाया। जब तक चोर गांव के बाहर बजरंगी मन्दिर के पास बक्से को खोल रहे थे तभी गांव के लोग दौड़े और टार्च की रोशनी देख चोर बक्सा छोड़कर चले गए, लेकिन बक्से से पांच हजार रुपये चोर  निकाल कर ले गए।

बताया बक्से में एक जगह 40 हजार दूसरी पर्स में  साड़ियों  में रखे थे। चालीस हजार रुपए  बैंक से पहली किस्त कालोनी बनाने के लिए  निकाले थे। सोने के टिप्स सोने का माला चांदी की तोड़िया बक्से में रखी थी। उसके 45 हजार रुपये व चोने चांदी के जेवरात साड़ियां कपड़े चोर छोड़ कर खेतों की ओर भाग गए। पीड़ितों ने ललपुरा थाने में  अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव  ने बताया कि एक की रिकवरी हो गई है। प्रयास जारी है जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।

संबंधित समाचार