साइकिलिंग में आयकर निरीक्षक रवीन्द्र ने बरेली का नाम किया रोशन
बरेली, अमृत विचार। आयकर निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने साइकिलिंग में तीन पदक जीतकर बरेली का नाम रोशन किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 2 फरवरी से 17 मार्च तक सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाकिंग, साइकिलिंग एवं रनिंग कैंपेन का आयोजन किया गया था। आयकर कर्मचारी महासंघ के शाखा सचिव कुलदीप गंगवार ने बताया कि रवीन्द्र सिंह ने 45 दिन के इस अभियान में नई दिल्ली से काठमांडू तक भारत नेपाल मैत्री यात्रा पूरी की थी। बुधवार को मंत्रालय ने परिणाम घोषित किए। इसमें रवीन्द्र ने निर्धारित अवधि में 94 घंटे साइकिल चलाकर 5 वां स्थान, 1506 किमी की दूरी तय कर इस कैटगरी में 6 वां स्थान हासिल किया। वहीं, एकल प्रयास से बरेली शहर ने 1506 किमी साइकिलिंग के साथ पूरे देश में 7वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर अधिकारी और कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढे़ं- निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किए घोषित
