निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किए घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बुधवार शाम जनपद की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

नगर पालिका परिषद आंवला से अमित कुशवाहा, नगर पालिका परिषद बहेड़ी से मेहनाज जहां, नगर पालिका परिषद नवाबगंज से रेहाना, नगर पंचायत मीरगंज से निवर्तमान चेयरमैन इलियास अंसारी, नगर पंचायत सिरौली से जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी की पत्नी चमन सकलैनी, नगर पंचायत सेंथल से ईद उल हसन, नगर पंचायत देवरनिया से नाजिम हुसैन, नगर पंचायत शाही से अफसाना बी, नगर पंचायत धौराटांडा से शकील अहमद, नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां से उबैश खां, नगर पंचायत बिशारतगंज से कौनेन अंसारी, नगर पंचायत शेरगढ़ से हिना फरीद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद गुटबाजी का दौर शुरू हो गया है।

बहुत मंथन और चिंतन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की है। जनाधार वाले नेताओं के तीन-तीन नामों के पैनल बनाकर भेजे गए थे।- मिर्जा अशफाक सकलैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ये भी पढे़ं- बरेली: भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी

 

संबंधित समाचार