छत्तीसगढ़: एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में रश्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक किये जाने से इस घटना में 12 लोग झुलस गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार घोटिया निवासी डमरुधर बघेल का कल रात विवाह छोटे आमाबाल की रहने वाली सुनीता कश्यप से हो रही थी। विवाह उपरांत टिकान रश्म(रिसेप्शन)चल रहा था। इसी दौरान लाइट गुल हो गई।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान घायल

पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड फेक दिया गया। घटना के बाद मौके में अफरा तफरी मच गई। दूल्हा दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एसिड से झुलसे लोगों को फौरन भानपुरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 5 घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। जिनमें दूल्हा भी शामिल है।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप भी विवाह वाले घर में पहुंच गए और उन्होंने दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर गये। इधर रात में पुलिस के बड़े अधिकारी गाँव पहुंच गये थे।

मामला प्रेस प्रसंग से जुदा है या शरारत के लिये घटना को अंजाम दिया गया होगा इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जाँच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है।एडिशनल एसपी नोवोदिता पॉल के अनुसार दूल्हा दुल्हन सहित 8-10 लोग घायल हैं। 

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: पीली मिट्टी निकालने के दौरान दबे तीन महिलाओं समेत चार लोग, मौत

संबंधित समाचार