बरेली: यूरिया की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन
बरेली,अमृत विचार। यूरिया के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेसियों ने सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसियों का कहना है कि खाद की कालाबाजारी को लेकर इन दिनों जिले में हाहाकार मचा हुआ है। प्रशासन की …
बरेली,अमृत विचार। यूरिया के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेसियों ने सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसियों का कहना है कि खाद की कालाबाजारी को लेकर इन दिनों जिले में हाहाकार मचा हुआ है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी खाद की कालाबाजारी रुक नहीं पा रही रही है।
शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी शहर में चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। उसके बाद वे नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। सरकार ने किसानों की तरफ से अपना ध्यान हटा लिया है। बाजार में यूरिया की कालाबाजारी खूब हो रही है, अगर धान की फसल के लिए जल्दी यूरिया नहीं मिली, तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
इस मौके पर दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, राज शर्मा, डा. चारू मेहरोत्रा, डॉ. हरीश गंगवार, वसीम अकरम, कमर गनी, पाकीजा खान, रामानंद कोली, जुनेद हसन एडवोकेट, साहिब सिंह, विजय मौर्य, सुनील मनचंदा आदि मौजूद रहे।
