निकाय चुनाव से पहले ओपी राजभर को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्‍यक्ष ने पार्टी से दिया इस्‍तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा। इस्तीफा देने के बाद शशि प्रकाश सिंह ने एक वीडियो किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा ओपी राजभर की पार्टी सिर्फ परिवार और बेटों में सिमट कर रह गई हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के कई अहम पदों पर से ईमानदारी से काम किया, लेकिन जिस उद्देश्य से पार्टी में हम शामिल हुए थे पार्टी उस मिशन से भटक गई है। उन्होंने पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में है। अगले महीने महाराणा प्रताप की जयंती पर बैठक के फैसला लिए जाएगा कि आगे हमे क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को मिली जान से मारने की धमकी, DDU ने कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार